Homeबोकारोबेरमो में अनुमंडल पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

बेरमो में अनुमंडल पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

बेरमो में अनुमंडल पदाधिकारी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
तेनुघाट
तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय में 24 सितंबर को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार को विदाई दी गई और नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ का स्वागत किया गया.
मुकेश मछुआ ने पदभार ग्रहण करते हुए सर्वप्रथम अनुमंडल की जनता को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विधान सभा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना अपनी प्राथमिकता बताया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.
पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने अपने विदाई भाषण में बेरमो क्षेत्र को बड़ा और चुनौतीपूर्ण बताया और अपने सात महीने के कार्यकाल को शांति प्रिय बताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!