बेरमो: जेएलकेएम बोकारो जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन में जयराम महतो ने भरी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
कथारा
कथारा स्थित अधिकारी क्लब में बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बोकारो जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमरेश महतो और संचालन जिला सचिव खगेंद्र महतो ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

महासम्मेलन में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों—बेरमो, गोमिया, पेटरवार, कसमार, जरिडीह, चास, चन्दनकियारी, चंद्रपुरा और नावाडीह—के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
अपने संबोधन में टाइगर जयराम महतो ने कहा कि जेएलकेएम एक केडर आधारित पार्टी है, जहां सभी नेता और कार्यकर्ता संगठन में पदों पर सुशोभित होने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का जोश उत्साहजनक है और वे लोकसभा चुनाव की हताशा को भुलाकर विधानसभा में सफलता प्राप्त करेंगे.
उन्होंने राज्य की स्थिति को सुधारने और गरीबों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए संगठन की भूमिका पर जोर दिया. साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुटने का आह्वान किया.
अन्य वक्ताओं में वीरेंद्र महतो, पूजा महतो और लोकसभा चुनाव प्रभारी कमलेश महतो ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को चुनाव में एकजुट होकर काम करने की अपील की.
सम्मेलन में खगेंद्र महतो, कमलेश महतो, मोती महतो, फरजान खान, वीरेंद्र महतो, जयदेव महतो, जगदीश राय, गुनानंद महतो, मनोज महतो, राजीव महतो, सुनील महतो सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.
