गोमिया विधायक ने पीसीसी पथ एवं दो पुलिया योजना का शिलान्यास किया
Gomia: गोमिया विधायक डॉ. लम्बोदर महतो ने गुरुवार को गोमिया पंचायत के पड़रिया बस्ती में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 3200 फीट लंबे पीसीसी पथ और दो पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. यह सड़क पड़रिया बस्ती से बोकारो नदी स्थित श्मशान घाट तक जाएगी. विधायक ने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए इस निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया.
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, मुखिया बलराम रजक, और विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे.
शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक डॉ. लम्बोदर महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है. क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को हल करना और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है.
विधायक के आगमन पर पड़रिया बस्ती के लोगों ने उनका गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया.
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य जनकदेव यादव, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, समाजसेवी बद्री यादव, राजकुमार यादव, दुलाल प्रसाद, रविन्द्र, दीपक, रोहित यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.
