Homeबोकारोबेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास
कथारा
बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास और जनता की सुविधाओं में सुधार करना है.

शिलान्यास की गई योजनाओं में शामिल हैं:
बेरमो प्रखंड के 5 नंबर काली मंदिर के सामने 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण.
कर्माटांड़ पंचायत के बुढिडीह में 4 लाख की लागत से अखाड़ा बुटा में शेड का निर्माण.
डीएमएफटी योजना के तहत चंद्रपुरा प्रखंड में पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण.
दुग्दा पूर्वी मध्य विद्यालय का मरम्मती कार्य.
दुग्दा पूर्वी में भारत साहू के घर से पुरुषोत्तम झा के घर तक नाली ढक्कन सहित पीसीसी पथ का निर्माण.
सिजुआ पंचायत के घुटावे बस्ती में पेवर्स ब्लॉक रोड का निर्माण.
बोकारो झरिया थाना ओपी से नया सामुदायिक भवन तक पथ का निर्माण.
कर्माटांड़ पंचायत में धौड़ा में शिव मंदिर के समीप पीसीसी पथ का निर्माण.
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर शेड का निर्माण.
रांगा माटी पंचायत में बजरंगबली मंदिर के समीप चबूतरा निर्माण.
रांगा माटी पश्चिमी पंचायत में विभिन्न सड़कों और पेवर्स ब्लॉक का निर्माण.
इस अवसर पर विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा, बेरमो विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, और जनता के लिए किए गए विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा. यह सभी योजनाएं क्षेत्र के विकास और निवासियों की जीवनशैली को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!