बेरमो विधायक ने राकेश सिंह को फुसरो नगर परिषद के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया
बेरमो/डेस्क
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने फुसरो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ चून्नु सिंह को दो महीने के लिए फुसरो नगर परिषद का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है. इस अवसर पर विधायक ने उन्हें पत्र सौंपते हुए कहा कि राकेश सिंह का नगर परिषद के विकास कार्यों में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी उनके मार्गदर्शन में विकास कार्यों को गति मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि राकेश सिंह भविष्य में भी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.
राकेश कुमार सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, मोहम्मद सलीम जावेद उर्फ मोती, पम्मी सिंह, प्रमोद सिंह, कृष्ण कुमार चांडक, विजय सिंह और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की.
फुसरो नगर परिषद के विकास के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे आने वाले समय में परिषद के कार्यों को और भी प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा.
