Homeबोकारोचंद्रपुरा प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद: प्रमुख चांदनी प्रवीण

चंद्रपुरा प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद: प्रमुख चांदनी प्रवीण

चंद्रपुरा प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद: प्रमुख चांदनी प्रवीण
बेरमो/डेस्क
चंद्रपुरा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद पर वर्तमान प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में प्रखंड और अंचल कार्यालय में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रमुख और रंगामटी पूर्वी की पंचायत समिति सदस्य अनिता गुप्ता द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं.

प्रमुख चांदनी प्रवीण ने बताया कि अनिता गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत सबसे अधिक राशि अपने पंचायत में खर्च की, जिसमें अनटाइड मद में लगभग 14 लाख और टाइड मद में लगभग ढाई लाख रुपये खर्च किए गए। जबकि अन्य पंचायतों को मात्र तीन से चार लाख रुपये ही मिले। अब वे फिर से अपने पंचायत में अधिक फंड की मांग कर रही हैं और अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए धरना दे रही हैं।

प्रमुख ने कहा कि सभी पंचायतों को समान रूप से फंड आवंटित किया जाएगा और किसी एक पंचायत को अनावश्यक रूप से अधिक फंड नहीं मिलेगा। उन्होंने नाजिर मनोज कुमार रजक पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि रजक पिछले पांच सालों से सेवा में हैं और उनके कार्यकाल में कभी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप प्रमुख रिंकी कुमारी सहित प्रखंड के सभी 25 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। प्रमुख ने अधिकारियों और पंचायत समिति के सदस्यों का सहयोग सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का आश्वासन दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह, पंसस राजेन्द्र महतो, कुलदीप महतो, चंद्रदेव तुरी, प्रमोद महतो, अनिता कुमारी, और अन्य पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!