Homeबोकारोतेनुघाट ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

तेनुघाट ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

तेनुघाट ओपी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
तेनुघाट
तेनुघाट ओपी में दुर्गा पूजा की तैयारी और शांति व्यवस्था को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम ने की. बैठक में श्री राम ने कहा कि तेनुघाट ओपी क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन किया जाएगा और प्रशासन भी पूरी सख्ती के साथ इसका अनुपालन कराएगा. उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सजग रहना होगा. उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी लगातार पंडालों के आसपास मौजूद रहेगी, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. विशेष रूप से तेनुघाट के छोटा चौक पर होने वाले रावण दहन के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा.

इस बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में दीनानाथ चौबे, राजेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव, नारायण प्रजापति, मोहम्मद अख्तर हुसैन, जगदीश सिंह, रिजवान अंसारी, गंगा तुरी, अजीत कुमार पांडेय, तरुणी प्रकाश श्रीवास्तव, जयलाल कुमार, झरी तुरी, लाल बहादुर शर्मा, इसराइल अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, सुनील शर्मा और राजन कुमार शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!