Homeबोकारोबेरमो: स्यवंसेवी संस्था सत्यलोक ने युवाओं के लिए वॉलीबॉल क्लबों का शुभारंभ...

बेरमो: स्यवंसेवी संस्था सत्यलोक ने युवाओं के लिए वॉलीबॉल क्लबों का शुभारंभ किया

बेरमो: स्यवंसेवी संस्था सत्यलोक ने युवाओं के लिए वॉलीबॉल क्लबों का शुभारंभ किया

बेरमो/डेस्क
समाज में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने की दिशा में सत्यलोक एनजीओ ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बीटीपीएस के जीएमटी कॉलोनी और सवांग कोलियरी के हनुमान मंदिर ओल्ड माइनस क्वार्टर्स के पास दो वॉलीबॉल क्लब “सत्यलोक स्पोर्ट्स एकेडमी” का शुभारंभ किया. यह संस्था पिछले 20 वर्षों से शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, और युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नई पहल की गई है.

इन वॉलीबॉल क्लबों का उद्देश्य मोबाइल युग में युवाओं के बीच शारीरिक गतिविधियों और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है. क्लब के लिए उच्च गुणवत्ता वाले वॉलीबॉल पोल, नेट, वॉलीबॉल, स्टोरेज बॉक्स और रेफरी स्टैंड की व्यवस्था की गई है, ताकि खेल का अनुभव बेहतर और निष्पक्ष हो.

स्थानीय निवासियों और खिलाड़ियों ने इस पहल का स्वागत किया और सत्यलोक एनजीओ के प्रति आभार व्यक्त किया. सत्यलोक की इस पहल से युवाओं में शारीरिक स्वास्थ्य और टीम वर्क को बढ़ावा मिलेगा, और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वांग उत्तरीय पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा, सत्यलोक के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार यादव, के. तिरूपति राव, मो. तौफीक के साथ संस्था के अन्य सदस्य राहुल निशाद, रोहन कुमार, चंदन साव, अर्यान अकमल, त्रिलोकेश्वर नाथ महतो, अभय साहनी, यश कुमार, अभिजीत कुमार, विवेक गोस्वामी और अविनाश गोस्वामी की अहम भूमिका रही.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!