Homeबोकारोफुसरो में स्वर्गीय कृष्णा राईका की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्त जांच शिविर...

फुसरो में स्वर्गीय कृष्णा राईका की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्त जांच शिविर और निःशुल्क भोजन का आयोजन

फुसरो में स्वर्गीय कृष्णा राईका की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्त जांच शिविर और निःशुल्क भोजन का आयोजन

बेरमो
मारवाड़ी भाया के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कृष्णा राईका की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री अग्रसेन भवन फुसरो में एक निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन तेजस राईका और सपना अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में डॉक्टर लाल पैथो लैब के तत्वाधान में ओम शांति डायग्नोस्टिक सेंटर, मेघदूत मार्केट, फुसरो द्वारा रक्त जांच के सैंपल लिए गए. इसमें कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड शुगर, रक्तचाप और वजन की जांच की गई। कुल 151 लोगों ने इस शिविर में अपनी जांच करवाई.

शिविर के पूर्व, उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कृष्णा राईका की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मारवाड़ी भाया के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, निशुल्क रक्त जांच शिविर के माध्यम से हमने अपने कर्मठ सदस्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है. उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा. बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक ने कहा कि लोग चले जाते हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए परमार्थ के कार्य हमेशा याद रहते हैं.

इस अवसर पर आनंद अग्रवाल, प्रेमराज गोयल, कृष्ण कुमार, विनय बरनवाल समेत अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया. शिविर में गंगा दास चांडक, बल्लभ दास राठी, सुरेश बंसल, दयानंद बरनवाल, राजेश राठी, अमर चांडक, नवीन गोयल, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

श्री श्याम रसोई में निःशुल्क भोजन का आयोजन

स्वर्गीय कृष्णा राईका की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर फुसरो के निर्मल महतो चौक के पास संचालित श्री श्याम रसोई में समाजसेवी सुशांत राईका के द्वारा लोगों को निःशुल्क भोजन कराया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पहले स्वर्गीय कृष्णा राईका की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

मौके पर सुशांत राईका, चिंटू राईका, राजेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पिंकू गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, बालेश्वर महतो, और सूरज सोनी समेत कई लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!