Homeबोकारोपेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या...

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
गोमिया
बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सिधाबारा पंचायत के मुरपा जंगल में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मृतकों की पहचान सावित्री कुमारी (20), पिता ढेना मांझी, निवासी मुरपा तथा फूलचंद सोरेन (25), पिता रति सोरेन, निवासी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों का शव मुरपा मध्य विद्यालय से लगभग 200 मीटर पीछे जंगल में केंद के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।
बताया जाता है कि बड़की सिधाबारा पंचायत के सिंहपुर-नावाडीह गांव में सरहुल मेला लगा हुआ था। सावित्री कुमारी मंगलवार को घर से मेला देखने के लिए निकली थी। उसने घर वालों से यह भी कहा था कि मेले में किसी व्यक्ति को कुछ पैसा देना है। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
इसी बीच गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल में केंद के पेड़ पर दोनों का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के परिवार में माता-पिता और भाभी हैं, जबकि उसका भाई मनोज मांझी बाहर काम करता है। घटना की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई।
थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों शादी करना चाहते थे। परिजन भी शादी के लिए तैयार थे, लेकिन तुरंत नहीं करना चाहते थे और कुछ दिन बाद विवाह कराने की बात कह रहे थे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!