Homeबोकारोदिवंगत माधव लाल सिंह को बिरहोर समाज ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गरीबों...

दिवंगत माधव लाल सिंह को बिरहोर समाज ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गरीबों के सच्चे हितैषी थे माधव बाबू

दिवंगत माधव लाल सिंह को बिरहोर समाज ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गरीबों के सच्चे हितैषी थे माधव बाबू
गोमिया
गोमिया प्रखंड के तुलबुल बिरहोर टंडा के दर्जनों बिरहोर समुदाय के लोग सोमवार को दिवंगत पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बिरहोर समाज के लोगों ने दिवंगत नेता को गरीबों, आदिवासियों और वंचित समुदायों का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में रंजीत बिरहोर, उमेश बिरहोर, संजय बिरहोर, सिबोल बिरहोर, सोमरो बिरहोर, सरिता बिरहोर सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
बिरहोर समुदाय के लोगों ने कहा कि “माधव बाबू हमलोगों के लिए हमेशा खड़े रहते थे। जब भी कोई जरूरत पड़ती थी, वे हमारा काम कर देते थे। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते थे।” उन्होंने कहा कि आज भी उनके परिवार के सदस्य सूरज लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह ने सम्मान के साथ आमंत्रित किया और 13वीं के भोज में शामिल होने का अवसर दिया, जिससे समाज के लोगों को आत्मीयता का एहसास हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!