Homeझारखंडतेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक आयोजित

तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक आयोजित

तेनुघाट: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक आयोजित

Tenughat: 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार, 28 जून को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति और एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए.

बैठक में अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने पर जोर दिया गया ताकि मुकदमों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके और मुव्वकिलों को लाभ मिल सके. यह भी बताया गया कि कैसे मध्यस्थता केंद्र में चेक बाउंस के मामलों में समझौता कराकर मुकदमों का निष्पादन किया जा सकता है. अन्य मामलों के निष्पादन के लिए भी कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए.

इसके अतिरिक्त, अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने तम्बाकू से होने वाले जनित रोगों के बारे में जानकारी दी और सभी को तम्बाकू छोड़ने के परामर्शी सेवा तथा तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया. तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के तहत सभी को शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में तम्बाकू का उपयोग नहीं करेंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी तम्बाकू का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे.

इस मौके पर अधिवक्ता बीरेंद्र प्रसाद, वकील महतो, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, पंकज सिंह, देव दत तिवारी, मनोज कुमार चौबे, अनील कुमार, संतोष कुमार, नरेंद्र सिंह, मुरली मनोहर वर्धन, मो शाबीर, सुमेश सिन्हा, प्रहलाद महतो, मुनमुन कुमारी, रिया कुमारी, सुशील सिंह, संजय कश्यप, मुकेश कुमार, भागीरथ कुमार, जीतेंद्र कुमार राय आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!