Homeबोकारोएनडीपीएस में डांडिया की धूम, बच्चों और अभिभावकों ने लिया उत्सव का...

एनडीपीएस में डांडिया की धूम, बच्चों और अभिभावकों ने लिया उत्सव का आनंद

एनडीपीएस में डांडिया की धूम, बच्चों और अभिभावकों ने लिया उत्सव का आनंद
बेरमो/डेस्क

फुसरो शास्त्रीनगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नवरात्रि के अवसर पर भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशिका सुषमा सिंह द्वारा मां भगवती की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया.

इस अवसर पर बच्चों को नवरात्र और दुर्गा पूजा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. बच्चों को बताया गया कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और विजयादशमी के दिन रावण दहन किया जाता है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है. मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध भी इसी संदेश को दर्शाता है.

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने दुर्गा वंदना और विभिन्न भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. स्कूल की बच्चियों और शिक्षिकाओं ने भी डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया और उत्सव का आनंद लिया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं रेखा रानी, मंजू प्रिया, तरन्नुम, मरियम, स्मृति, डॉली, लवली, गुड़िया, निर्मला, निशा, नेहा आदि का विशेष योगदान रहा। वहीं, प्रतियोगिता को सफल बनाने में अनिता झा, पूजा सिंह, नेहा मल्होत्रा, अलका देवी, बिन्दू गुलाटी, बबीता कुमारी, मुस्कान सिंह और संगीता सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई.

कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी डांडिया का लुत्फ उठाया और इसे एक यादगार अनुभव बताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!