Homeबोकारोबोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में दीनदहाड़े चोरी, बंद घर को...

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में दीनदहाड़े चोरी, बंद घर को बनाया निशाना

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में दीनदहाड़े चोरी, बंद घर को बनाया निशाना

अनंत/बेरमो
बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह अपर बंगला स्थित कथारा रिजनल स्टोर के सीनियर स्टोर कीपर शिवपुजन सिंह के आवास में मंगलवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने दीनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया. शिवपुजन सिंह अपने परिवार के साथ दो दिन पूर्व दिल्ली गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके आवास संख्या जेआडी / युबी-2 सी का मेन गेट सहित अन्य दो ताले तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया. चोरों ने अलमीरा, बक्सा आदि में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

घटना का पता तब चला जब पड़ोसी और स्थानीय लोग टूटे हुए ताले को देखकर हैरान रह गए. पड़ोसी प्रकाश यादव ने बताया कि शिवपुजन सिंह उन्हें घर की चाभी देकर दिल्ली गए थे. घटना के दिन वे दोपहर दो बजे शिवपुजन सिंह के घर से निकलकर अपने घर लौटे थे. संभावना है कि चोरों ने पहले से योजना बनाकर बंद आवास को निशाना बनाया और चोरी को अंजाम दिया.

चोरी की सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की, हालांकि चोरी की कुल संपत्ति और नकदी की जानकारी शिवपुजन सिंह के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
बात दें कि जारंगडीह इलाके में पिछले कई महीनों से बंद घरों को निशाना बनाकर चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाएं की जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!