Homeबोकारोगोमिया: मध्य दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा स्थल का उद्घाटन, पूर्व मंत्री...

गोमिया: मध्य दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा स्थल का उद्घाटन, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने की पूजा

गोमिया: मध्य दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा स्थल का उद्घाटन, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने की पूजा
गोमिया
गोमिया प्रखंड के गोमिया पंचायत स्थित मध्य दुर्गा मंदिर में बुधवार को दुर्गा पूजा षष्ठी के अवसर पर विशेष धूमधाम के साथ पूजा समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा स्थल पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फिता काटकर पूजा स्थल का उद्घाटन किया.


विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज और सामाजिक कार्यकर्ता अमर सोनी भी इस अवसर पर शामिल रहे. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा हैं और उनके आशीर्वाद से क्षेत्र का कल्याण होगा.

इस अवसर पर पूजा समिति के संरक्षक शरद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ चौधरी, अध्यक्ष गोपेश्वर यादव, सचिव राजकुमार यादव, रोहित यादव, द्वारिका रवानी, ललित यादव, रामचंद्र स्वर्णकार, दुर्जय प्रसाद, मुखिया बलराम रजक, नरेश प्रजापति, कुलदीप स्वर्णकार, रंजीत अग्रवाल, जनार्दन जायसवाल, सुंदर रवानी, जनक देव यादव, आकाश कुमार, गोविंद स्वर्णकार, अखिलेश यादव, प्रदीप यादव, अंकुश भंडारी, धर्मेंद्र भंडारी, और बबलू यादव समेत कई लोग शामिल थे.

पूजा स्थल के उद्घाटन के साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई, जिसमें स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!