Homeबोकारोबेरमो विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह ने खेतको में जनसंपर्क अभियान चलाया

बेरमो विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह ने खेतको में जनसंपर्क अभियान चलाया

बेरमो विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह ने खेतको में जनसंपर्क अभियान चलाया

खेतको(बेरमो)
बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह ने मंगलवार को खेतको पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान उन्होंने रविदास टोला, खड़तिया, मुस्लिम मुहल्ला समेत कई अन्य इलाकों में लोगों से मुलाकात की और विधायक के पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यों की जानकारी साझा की.

अनुपमा सिंह ने कहा कि विधायक अनूप सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनका असर लोगों के जीवन में साफ देखा जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में घर से बाहर निकलकर हाथ छाप चुनाव चिह्न पर वोट दें और अनूप सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं.

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। मौके पर पंचायत मुखिया अनवरी खातून, परवेज अख्तर, शब्बीर अंसारी, जाकिर, ब्रजेश सिंह, अभय ठाकुर, गणेश दास, रोहन रविदास, निर्मल राम, शिव शंकर रविदास, सेवा लाल रविदास, दुलारी देवी, सुन्दवा देवी, फूलकुमारी देवी, प्रतिमा देवी और कुंती देवी समेत कई स्थानीय लोग शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!