Homeबोकारोगोमिया में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल का चुनावी कार्यालय उद्घाटित

गोमिया में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल का चुनावी कार्यालय उद्घाटित

गोमिया में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल का चुनावी कार्यालय उद्घाटित

अनंत/गोमिया
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोमिया में निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश लाल ने अपना चुनावी कार्यालय खोला. इस कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी प्रकाश लाल सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, समाजसेवी प्रदीप रवानी और सूरज लाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही.

प्रकाश लाल सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि वे अपने पिता माधव लाल सिंह के ईमानदारी और सेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनता की निस्वार्थ सेवा का संकल्प लेते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में गोमिया की राजनीति में भ्रष्टाचार ने जड़ें जमा ली हैं और कमीशन के बिना कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा, “पिछले चालीस सालों में गोमिया की राजनीति में इस तरह का भ्रष्टाचार नहीं था, लेकिन 2014 के बाद से गोमिया को बदनाम किया जा रहा है. इसे समाप्त करने के लिए मैं चुनावी मैदान में उतरा हूँ.
प्रकाश लाल ने लोगों से अपील की कि वे ईमानदारी और विकास के वादे पर उन्हें समर्थन दें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!