Homeबोकारोकथारा में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

कथारा में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

कथारा में त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

कथारा
सीसीएल ऑफिसर्स क्लब, कथारा में बुधवार को वार्षिक क्षेत्रीय त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा रीजन के डीएमएस एन.पी. देवरी उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में कोडरमा के डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) तेजावत नरेश, धनबाद डीडीएमएस वीरेंद्र प्रसाद, सीसीएल रांची के आईएसओ मनीष मोहन, कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार और सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य लखन लाल महतो शामिल हुए.

बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक संजय कुमार ने की, जबकि स्वागत भाषण सी.बी. तिवारी ने दिया और संचालन कृष्ण मुरारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और कॉर्पोरेट गीत के साथ किया गया. इसके बाद मृत कामगारों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया.

सुरक्षा पर विशेष जोर

जारंगडीह सुरक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार ने वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की. मुख्य अतिथि एन.पी. देवरी ने कहा कि खदानों में डीजीएमएस के सभी नियमों का पालन अनिवार्य है. सुरक्षा के मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने जोर दिया कि खदान में सभी मशीनों की रोजाना देखभाल सुनिश्चित की जानी चाहिए. उत्पादन से पहले सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखना आवश्यक है.

देवरी ने कहा कि खदान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को जूते, हेलमेट और जैकेट जैसी सुरक्षा सामग्री प्रदान की जानी चाहिए. साथ ही भारी ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और हॉल रोड की चौड़ाई बढ़ाने की बात कही. उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिया कि हर माह सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए और खामियों को दूर किया जाए.

प्रमुख मुद्दे और निर्देश
सुरक्षा संसाधनों की कमी तुरंत दूर की जाए. माइनिंग स्टाफ की कमी को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए. खदान में कार्यरत कर्मचारियों की आईएमई और पीएमई जांच सुनिश्चित की जाए. खदानों में बाइक प्रवेश को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं. आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी डीजीएमएस के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।

उपस्थित अधिकारी और प्रतिनिधि

प्रबंधन की ओर से जे.एस. पैकरा, विपिन कुमार, जयंत कुमार, डॉ. एम.एन. राम, अरुण कुमार प्रसाद, पीओ डी.के. सिन्हा, एके तिवारी और बिनोद कुमार मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!