बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
बेरमो/डेस्क
ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के बीच निशुल्क कंबल वितरण किया. बुधवार को फुसरो के राम रतन हाई स्कूल के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में चैम्बर के अध्यक्ष आर. उनेश ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सही मायनों में मानवता की सेवा है.
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आर. उनेश ने कहा, बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा ठंड के इस मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए यह पहल जारी रहेगी. कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने इसे पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि कड़कती ठंड में असली जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य है.
इस मौके पर चैम्बर के संरक्षक संतोष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भोला सोनी, सुशांत राईका, सूरज मित्तल, शंकर गोयल, मोहम्मद रईस आलम, मुन्तसिर आलम, मोहम्मद महताब आलम, अमित कुमार, अमर ठाकुर, लालू मंडल, बसंत राज सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा और इसे मानवता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया. बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भरोसा दिलाया कि ठंड से बचाव के लिए आगे भी जरूरतमंदों की मदद की जाएगी.
