गोमिया में रबी कार्यशाला का आयोजन, किसानों को जागरूक करने पर जोर
अनंत/डेस्क
गोमिया प्रखण्ड कार्यालय सभागार में शनिवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख प्रमिला चौड़े, जिला परिषद सदस्य विमला देवी, बीडीओ महादेव कुमार महतो, उपप्रमुख अनिल कुमार महतो और मुखिया ममता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
कार्यशाला में प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक बब्लू सिंह और सहायक तकनीकी प्रबंधक शंकर यादव ने रबी फसलों की देखरेख, कीट-नियंत्रण, और फसल उत्पादन में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की. बीडीओ महादेव कुमार महतो ने किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपनी आय बढ़ा सकते हैं.
प्रखण्ड प्रमुख प्रमिला चौड़े और उपप्रमुख अनिल कुमार महतो ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का सुझाव दिया. मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजकिशोर मिश्रा, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी गजेंद्र प्रसाद वर्मा, और कई कृषक मित्र मौजूद थे. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक कर उनकी उत्पादकता और आय में वृद्धि करना था.
