Homeबोकारोतेनुघाट में बनेगा अधिवक्ता लिपिक संघ भवन: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया...

तेनुघाट में बनेगा अधिवक्ता लिपिक संघ भवन: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया आश्वासन

तेनुघाट में बनेगा अधिवक्ता लिपिक संघ भवन: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया आश्वासन
तेनुघाट
तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्यों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की उम्मीद है. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के मंत्री एवं गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने आश्वासन दिया है कि तेनुघाट में अधिवक्ता लिपिक संघ भवन का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा.
बता दें कि वर्ष 2019 में तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ ने तत्कालीन गोमिया विधायक बबीता देवी को आवेदन देकर भवन निर्माण की मांग की थी. उनकी अनुशंसा पर जल संसाधन विभाग ने जमीन के अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए आगे कार्रवाई की थी.

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व विधायक बबीता देवी के प्रयास से भवन निर्माण के लिए जमीन की पहचान की गई थी. अब इस पर जल्द ही लिपिक संघ भवन का निर्माण किया जाएगा.

अधिवक्ता लिपिक संघ ने मंत्री को दिया सम्मान

तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा और महासचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद के मुरुबंदा आवास पर मुलाकात की. उन्होंने अपनी समस्याएं साझा कीं और मंत्री को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर अरविंद शर्मा, अजय अंबष्ट, भुनेश्वर यादव, चंद्रदेव हांसदा, सरजू सिन्हा सहित अन्य संघ सदस्य उपस्थित थे. सभी ने मंत्री के आश्वासन पर खुशी जाहिर की और भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!