Homeबोकारोकरगली के 'मेरा बचपन प्ले स्कूल' में फूड और क्राफ्ट मेला का...

करगली के ‘मेरा बचपन प्ले स्कूल’ में फूड और क्राफ्ट मेला का आयोजन, अन्नाक्षेत्रम् कैन्टीन का उद्घाटन

करगली के ‘मेरा बचपन प्ले स्कूल’ में फूड और क्राफ्ट मेला का आयोजन, अन्नाक्षेत्रम् कैन्टीन का उद्घाटन

बेरमो
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली स्थित ‘मेरा बचपन प्ले स्कूल’ में रविवार को फूड और क्राफ्ट मेला का आयोजन किया गया। इसी दौरान अन्नाक्षेत्रम् कैन्टीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, स्कूल के निदेशक जयेश राठौर और प्राचार्या रितू राठौर ने गुब्बारे उड़ाकर किया।

मुख्य अतिथि अर्चना सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या रितू राठौर ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा न केवल विद्यालय बल्कि देश का नाम भी रोशन करेगी।

आकर्षण का केंद्र रहे क्राफ्ट और मिट्टी के खिलौने
मेले में बच्चों द्वारा बनाए गए हैंड क्राफ्ट, मिट्टी के खिलौने, कागज से बने सामान और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। कुम्हार द्वारा तैयार मिट्टी के खिलौने और झूला व टेम्पोलिन बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का योगदान
कार्यक्रम की सफलता में केशर कुमारी, अंजना, रमणिका, रेखा, सोमा, डिम्पी, अंशु, पल्लवी, शिवानी, सिखा और शदफ का योगदान सराहनीय रहा। उपस्थित लोगों ने आयोजन की प्रशंसा की और बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

यह आयोजन बच्चों की रचनात्मक और सामाजिक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!