हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टर के बीच वार्ता सफल, खासमहल से कोयला परिवहन शुरू
बेरमो/डेस्क
फुसरो के सुभाषनगर डंपिंग के पास हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टरों के बीच सफल वार्ता के बाद एसोसिएशन ने अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन वापस ले लिया. इस समझौते के बाद खासमहाल परियोजना से कोयला परिवहन का कार्य पुनः शुरू हो गया.
वार्ता में यह तय किया गया कि 10 ब्लैकलिस्टेड हाइवा को जल्द ही बहाल किया जाएगा और कोयला लोडिंग के लिए नंबर सिस्टम के माध्यम से टोकन की व्यवस्था की जाएगी. इस समझौते से ट्रांसपोर्टरों और एसोसिएशन के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया.
वार्ता में ट्रांसपोर्टर इंचार्ज राजू सिंह और एसोसिएशन के सचिव अंशु राय ने प्रमुख भूमिका निभाई. इनके अलावा मौके पर मुकेश सिंह, सिकंदर राज, प्रदीप ठाकुर, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद मुस्तकिम, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद फारूक, सुनील सिंह, एन. अंसारी, गोनी दा, फागु मांझी, टुनटुन कुमार, मुन्ना माइकल, संतोष कुमार, सूरज कुमार, साकेत अली, प्रमोद साव, संजय वर्णवाल, विशाल कुमार, संजय कुमार, निकू सरदार, बिट्टू कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, और महेंद्र कुमार जैसे गणमान्य लोग मौजूद थे. समझौते के बाद खासमहाल परियोजना से कोयले का परिवहन पुनः प्रारंभ हो गया, जिससे क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों और हाइवा मालिकों को राहत मिली है. इस फैसले का स्थानीय उद्योग और व्यापार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
