Homeबोकारोबोकारो-गिरिडीह बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

बोकारो-गिरिडीह बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

बोकारो-गिरिडीह बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी
अनंत/बेरमो
बोकारो जिला के पेंक थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया पंचायत अंतर्गत बंदरा चुवां जंगल में बीती रात सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. यह कार्रवाई रात ढाई बजे शुरू हुई थी, लेकिन आज सुबह पांच बजे से सात बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई.
मुठभेड़ में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, और जगुआर के जवान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान बोकारो एसपी स्वयं संभाल रहे हैं. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
बोकारो और गिरिडीह की सीमा पर स्थित इस जंगल में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था. फिलहाल मुठभेड़ में नक्सलियों के हताहत होने की जानकारी मिल रही है, लेकिन अधिकारियों के मोबाइल बंद होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.
घटना स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है. जंगल के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है. किसी को उस ओर जाने नहीं दिया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!