Homeबोकारोबाघमारा में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बाघमारा में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बाघमारा में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
बाघमारा
बाघमारा प्रखंड में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में ध्वजारोहण कर संविधान और देश के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
बाघमारा ब्लॉक में प्रमुख गीता देवी ने ध्वजारोहण कर नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। बाघमारा थाना परिसर में थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने झंडा फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीसीसीएल परियोजना कार्यालयों और महाप्रबंधक कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

महाप्रबंधक पीयूष किशोर ने बरोरा एरिया वन में ध्वजारोहण करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और कोयला उत्पादन को राष्ट्रसेवा का अभिन्न हिस्सा बताया।
अपर महाप्रबंधक रंजीव कुमार ने ब्लॉक 2 में ध्वजारोहण किया।
मधुबन वाशरी में परियोजना पदाधिकारी पी.के. राजू, ए.बी.ओ.सी.पी में परियोजना पदाधिकारी टी.एस. चौहान ने झंडा फहराया। ए.एम.पी. कोलियरी: परियोजना पदाधिकारी काजल सरकार ने झंडोतोलन किया।
कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक जी.के. मेहता, प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल कुमार, विवेक पाठक, हेमंत कुमार हेना, परियोजना पदाधिकारी पी.एस.के. सिन्हा, काजल सरकार और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यूनियन के प्रतिनिधि गोपाल मिश्रा, जे.के. झा, तुलसी साव, उत्तम पांडे, लगनदेव यादव, संतोष चंद्र गोराई, मंगल हेंब्रम, अजय सिंह, बैजनाथ यादव, एनडी पांडेय, मोहन महतो, इंदर यादव, सुरेन्द्र यादव, नकुल महतो, जगदीश साव, कामाख्या सिंह, गंगासागर राय, रतन चौहान, परमेश्वर भुइयां, सौरभ सुमन, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो और अन्य ने भी समारोह में भाग लिया।
कार्यक्रम में सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी शामिल हुए, जिन्होंने सुरक्षा और अनुशासन का परिचय देते हुए राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाया।
सभी वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अपने कर्तव्यों का पालन करने और देशहित में योगदान देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!