तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
तेनुघाट/डेस्क
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए. अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम झालसा और प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंडों में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय फहीम किरमानी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, और मुंसिफ शिवराज मिश्रा ने जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल वितरित किए.
जरूरतमंदों में खुशी
कंबल वितरण के बाद लाभार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में उन्हें काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब कंबल मिलने से राहत मिलेगी. कंबल पाने वालों में शांति देवी, उर्मिला देवी, सुमन देवी, गोपाल प्रजापति, सुमित्रा देवी, गणेश करमाली सहित लगभग 25 लोग शामिल थे. इस अवसर पर दीपक कुमार गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी और अतिशय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
