केरल के कक्कनाड में IRS अधिकारी और परिवार की संदिग्ध आत्म’ह’त्या से सनसनी
डेस्क:
केरल के कक्कनाड स्थित सेंट्रल एक्साइज स्टाफ क्वार्टर में आईआरएस अधिकारी मनीष विजय अग्रवाल, उनकी मां शकुंतला और बहन शालिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त से हड़कंप मच गया। पुलिस इसे सामूहिक आत्म’हत्या मान रही है, लेकिन कुछ पहलुओं की वजह से ह’त्या की आशंका भी जताई जा रही है। मृतक मनीष अग्रवाल झारखंड के मूल निवासी थे और जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त पद पर कार्यरत थे।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
मनीष एक सप्ताह से ऑफिस नहीं जा रहे थे और गुरुवार (20 फरवरी) को उनकी ड्यूटी पर वापसी होनी थी। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो उनके सहकर्मी उनके घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा गया। घर के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया—मनीष और उनकी बहन शालिनी के शव फंदे से झूल रहे थे, जबकि उनकी मां शकुंतला का शव बिस्तर पर पड़ा था। शव के पास सफेद कपड़ा और फूल रखे हुए थे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि उनकी मौ’त पहले हुई होगी।
सुसाइड नोट और शुरुआती जांच
पुलिस को घर से हिंदी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें विदेश में रह रही बहन को सूचना देने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, सुसाइड नोट में आत्म’हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं लिखी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि मां की मौ’त स्वाभाविक थी या किसी तरह की साजिश का हिस्सा।
अकेले रहते थे परिवार, पड़ोसियों से कम था संपर्क
जानकारी के मुताबिक, यह परिवार पिछले डेढ़ साल से कक्कनाड के इस स्टाफ क्वार्टर में रह रहा था। पड़ोसियों से इनका बहुत कम संपर्क था। केवल मनीष की मां शकुंतला कभी-कभी बाहर दिखाई देती थीं।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
थ्रिक्काकरा पुलिस ने अप्राकृतिक मौ,त का मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पूरी कर ली है और पुलिस झारखंड प्रशासन से संपर्क कर रही है। झारखंड पुलिस की एक टीम जल्द ही जांच में शामिल होने के लिए केरल पहुंच सकती है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह आत्म’हत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
