बोकारो में झामुमो ने बनाए एक लाख सदस्य, तीन पंचायतों में कमिटी गठित
बेरमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पंचायत कमिटी का पुनर्गठन किया गया. पेटरवार के बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली उतरी, चलकरी दक्षिणी और चलकरी उतरी पंचायतों में कमिटी गठित की गई. इस प्रक्रिया का नेतृत्व झामुमो के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह पर्यवेक्षक हीरालाल मांझी ने किया.
पंचायत कमिटियों का पुनर्गठन
अंगवाली उतरी पंचायत
अध्यक्ष: बुधन रजवार, सचिव: हेमंत मिश्रा, कोषाध्यक्ष: गुलाम हुसैन, उपाध्यक्ष: विनोद नायक, अशोक रविदास.
चलकरी उतरी पंचायत
अध्यक्ष: सरफराज अंसारी, सचिव: छोटन केवट, उपाध्यक्ष: सोयब अख्तर, कोषाध्यक्ष: समशुल हक
चलकरी दक्षिणी पंचायत
अध्यक्ष: लालेश्वर टुडू, सचिव: जीतलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष: मनीराम हेम्ब्रम, बाबूचंद मांझी, कोषाध्यक्ष: शिबू मांझी
झामुमो का सदस्यता अभियान जोरों पर
हीरालाल मांझी ने बताया कि बोकारो जिले में झामुमो ने लगभग 1 लाख नए सदस्य बनाए हैं और अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि हर पंचायत में कम से कम 5,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला संयोजक सदस्य घुनू हांसदा, अशोक कुमार मुर्मू, प्रखंड पर्यवेक्षक निलेश टुडू, बिक्की आनंद महतो, गोपिन मुर्मू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. अन्य उपस्थित लोगों में मोईन अंसारी, बुधन रजवार, सरफराज अहमद, श्रीराम हेम्ब्रम, ललन सोनी, हीरालाल मुर्मू, ललन टुडू, महादेव मुर्मू, ओमप्रसाद सोरेन, महेंद्र मुर्मू, रामदास हसदा, शंकर नायक, टेकलाल केवट, सहदेव सिंह, विशाल मुर्मू, विनोद नायक आदि शामिल थे.
