Homeबोकारोतेनुघाट, सवांग और ललपनिया डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लीटरेसी क्लब का...

तेनुघाट, सवांग और ललपनिया डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लीटरेसी क्लब का उद्घाटन

तेनुघाट, सवांग और ललपनिया डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लीटरेसी क्लब का उद्घाटन
बेरमो/तेनुघाट
माननीय झालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) के निर्देश एवं बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, तेनुघाट, सवांग और ललपनिया में लीगल लीटरेसी क्लब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज सह सत्र न्यायाधीश प्रथम अनील कुमार, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता, विद्यालय प्राचार्या स्तुति सिन्हा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा पीएलवी गोपाल जी विश्वनाथन उपस्थित रहे।
बताया गया कि झारखंड राज्य के सभी 72 डीएवी स्कूलों में लीगल लीटरेसी क्लब का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति द्वारा रांची उच्च न्यायालय परिसर से किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों को विधिक जानकारी प्रदान कर उन्हें कानूनी रूप से जागरूक बनाना है।
विद्यालय स्तर पर इस अभियान का संचालन क्लब इनचार्ज द्रविण कुमार कर, सुरेंद्र प्रसाद तिवारी एवं छात्र सदस्य करेंगे, जिससे बच्चों को कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी मिलेगी। झालसा द्वारा संचालित यह अभियान विद्यार्थियों को कम उम्र से ही कानूनी रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगा।

डीएवी स्वांग में लीगल लीटरेसी क्लब का उद्घाटन
डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लीगल लीटरेसी क्लब का उद्घाटन हुआ। बेरमो के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II सूर्यमणि त्रिपाठी, पैनल लायर गिरिवर कुमार महतो व कल्याणी ने विद्यालय पहुंचकर प्राचार्या डी बनर्जी एवं शिक्षकों से चर्चा की। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने राज्य के सभी 72 डीएवी स्कूलों में ऑनलाइन उद्घाटन किया। लीगल क्लब इंचार्ज आर.के. अग्रवाल व शिक्षकों विनय कुमार सिंह, मुक्ता भारद्वाज, देवव्रत घोष, लक्ष्मीकांत महतो सहित लीगल लिटरेसी वॉलेंटियर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!