Homeबोकारोमहाशिवरात्रि पर तेनुघाट में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, शिवालयों में गूंजे...

महाशिवरात्रि पर तेनुघाट में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, शिवालयों में गूंजे जयकारे

महाशिवरात्रि पर तेनुघाट में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, शिवालयों में गूंजे जयकारे
तेनुघाट: महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़, सरहचीया, उलगड्डा सहित कई स्थानों पर शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवालयों में विशेष सजावट और भक्ति माहौल
तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर, बड़ा चौक मंदिर समेत दर्जनों शिवालयों को आकर्षक सजावट और फूलों से सजाया गया था। भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से जलाभिषेक और पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने उपवास रखा और अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर और बड़ा चौक शिवालयों की समितियों द्वारा 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया।
इस पावन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद और तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने भी मंदिर पहुंचकर शिव आराधना की।
इस दौरान प्रमुख श्रद्धालुओं में रमेंद्र कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, वेंकट हरि विश्वनाथन, योगेश नंदन प्रसाद, सुजय आनंद, उदय सिंह, रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, अनील कुमार, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, अनु कुमार, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, शशि मिश्रा और राजीव कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!