Homeबोकारोबोकारो थर्मल: आर्थिक तंगी से जूझ रहे विस्थापित ने की खुद’कुशी

बोकारो थर्मल: आर्थिक तंगी से जूझ रहे विस्थापित ने की खुद’कुशी

बोकारो थर्मल: आर्थिक तंगी से जूझ रहे विस्थापित ने की खुद’कुशी

बोकारो थर्मल
आर्थिक तंगी और बेरोजगारी की मार झेल रहे गोविंदपुर बस्ती के 50 वर्षीय विस्थापित नरेश प्रसाद महतो ने गुरुवार को जंगल में फांसी लगाकर आत्म’हत्या कर ली। उनका शव कोलियरी समीप जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय किसानों ने शव को देखा और तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद गांव के मुखिया विश्वनाथ महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पहुंचकर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में सुरक्षित रख दिया। शव वाहन उपलब्ध न होने के कारण पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
छह साल पहले मंझले भाई ने भी की थी आत्म’हत्या
नरेश प्रसाद महतो के परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले भी टूट चुका है। छह साल पहले उनके मंझले भाई नारायण महतो ने भी आत्म’हत्या कर ली थी। परिवार पर लगातार आर्थिक संकट बना हुआ था, जिसके कारण नरेश मानसिक तनाव में थे।
25 फरवरी से थे लापता, फोन भी नहीं उठा रहे थे
मृतक के भगीना आशुतोष महतो ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह घर से खाना खाकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवारवालों ने उन्हें फोन किया, घंटी बजती रही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
मृतक के परिवार में पत्नी नीलू देवी, 13 वर्षीय बेटी अंबिका महतो, 12 वर्षीय बेटा रूद्र प्रसाद महतो और वृद्ध मां हैं। दोनों बच्चे इंडियन स्कूल के छात्र हैं। नरेश ने माइनिंग की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन नौकरी नहीं मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। उन्होंने कुछ समय बोकारो थर्मल के केंद्रीय बाजार में हार्डवेयर की दुकान भी चलाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
जमींदार खानदान से थे नरेश, विस्थापन बना बड़ी वजह
नरेश प्रसाद महतो का परिवार गोविंदपुर मौजा के जमींदार खानदान से ताल्लुक रखता था। उनके दादा लाखों महतो बड़े जमींदार थे। सरकार द्वारा सीसीएल और डीवीसी के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले में उनके पिता को डीवीसी में और उनके भाई को सीसीएल में नौकरी मिली थी। हालांकि, बाकी परिवार को नौकरी और मुआवजे को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा था।
गांव के लोग पहुंचे घटनास्थल पर
घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व पंचायत समिति सदस्य नागेश्वर महतो, प्रो. दशरथ महतो, जानकी महतो, नारायण महतो, कामेश्वर महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुनील महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!