गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह
डेस्क/सुरेन्द्र
गोमिया, आईईएल। गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गोमिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवं गोमिया अंचल में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक अरुण कुमार राम के सेवानिवृत्त होने पर ससम्मान विदाई दी गई।
बीडीओ महादेव कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक सरकारी प्रक्रिया है, जिससे हर कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन योगदान दिया और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे।
वहीं, अंचल अधिकारी आफताब आलम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों को लेकर हमेशा ईमानदार और समर्पित रहे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
सम्मान समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आर.के. मिश्रा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, दीपक ठाकुर, शंभु यादव, विनय गुरु, आनंद भारती, संतोष कुमार , सोनू कुमार यादव, पंचायत सचिव रितु कुमारी, राधा कुमारी,अणु कुमारी ,अनूप कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार, विवेक कुमार सहित कई प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद रहे।

इस सम्मान समारोह में समस्त कर्मियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
