Homeबोकारोसड़क हादसे में पिता की मौ’त, बेटी और नाती घायल

सड़क हादसे में पिता की मौ’त, बेटी और नाती घायल

सड़क हादसे में पिता की मौ’त, बेटी और नाती घायल
अनंत/डेस्क
गोमिया-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार वैगन आर कार और लूना की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में लूना सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना आईईएल पुलिस को सूचना दी और उन्हें नजदीकी आर्डियर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया.
घायल पिंकी देवी 32 वर्ष ने बताया कि वह अपने पिता दौलत महतो और पुत्र मोहित कुमार 12 वर्ष के साथ विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गालोबार पंचायत के केंदुआडीह अपने नैहर जा रही थीं. इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी लूना को जोरदार टक्कर मार दी.
वहीं कार चालक, चांपी निवासी कामेश्वर प्रजापति ने बताया कि वह चांपी लौट रहा था और अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे, जिससे यह हादसा हो गया.
आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दौलत महतो 65 वर्ष की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!