Homeबोकारोडीवीसी चंद्रपुरा में 54वां राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

डीवीसी चंद्रपुरा में 54वां राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

डीवीसी चंद्रपुरा में 54वां राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
चंद्रपुरा
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) चंद्रपुरा ताप विद्युत केंद्र में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक और परियोजना प्रधान विजया नंद शर्मा एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक अविजीत घोष ने डीवीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को संरक्षा की शपथ दिलाई।
4 से 11 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन तेजस भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान परियोजना प्रधान का संदेश भी वितरित किया गया, जिसमें संरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
परियोजना प्रधान का संदेश:
परियोजना प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि संरक्षा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। डीवीसी अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और देश के नागरिकों की संरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सतत प्रयासरत है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर कार्य शुरू करने से पहले संरक्षा को प्राथमिकता दें और एक सुरक्षित व दुर्घटना मुक्त वातावरण सुनिश्चित करें।
संरक्षा शपथ:
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपनी और अपने सहकर्मियों की संरक्षा का ध्यान रखेंगे। कार्यस्थल पर संरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करेंगे। देश की प्रगति में योगदान देते हुए संरक्षित भारत के निर्माण में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी:
इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डीसी पांडेय, वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके मिश्रा, वरिष्ठ महाप्रबंधक अविजीत घोष, आरके चौबे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!