HomeबोकारोCCL के KBP परियोजना में SC/ST समुदाय की उपेक्षा पर विस्थापित संघर्ष...

CCL के KBP परियोजना में SC/ST समुदाय की उपेक्षा पर विस्थापित संघर्ष समिति का विरोध

CCL के KBP परियोजना में SC/ST समुदाय की उपेक्षा पर विस्थापित संघर्ष समिति का विरोध
गोमिया/डेस्क
सीसीएल प्रबंधन द्वारा KBP परियोजना क्षेत्र में MDO एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से खनन कार्य किया जाना है। इस खनन कार्य में विस्थापित संघर्ष समिति के द्वारा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय की भागीदारी को दरकिनार किया जा रहा है। इसलिए एससी एसटी समुदाय के रैयत विस्थापित संघर्ष समिति पचमो का कड़ा विरोध करती है। इसी सिलसिले में गुरुवार सुबह अंबेडकर भवन पचमो में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि KBP परियोजना क्षेत्र में SC/ST समुदाय के रैयतों की जनसंख्या लगभग 50% है, इसके बावजूद उन्हें खनन परियोजना में समुचित भागीदारी से वंचित किया जा रहा है। एससी एसटी समुदाय के रैयत विस्थापित संघर्ष समिति के इस रवैया का विरोध करती है और नए संगठन के गठन पर विचार करेगी। नए संगठन के माध्यम से एससी एसटी समुदाय के भागीदारी के लिए संघर्ष करेगी। इस बैठक में राजेश कुमार राम, दिनू करमाली, सुनील कुमार, महेश रविदास, चंद्र राम, धनेश्वर कुमार दास, सुरेश करमाली, अशोक करमाली, बालेश्वर आगरिया, काशी नाथ करमाली, धरम भुइयां, शिवचंद्र, अजय कुमार राम राजेश, दिलीप आगरीया, मदन करमाली, मुकेश अगरिया,सुरेश अगरिया, देवराज कुमार, करमा भुईया, नागेश्वर अगरिया, बलकु रविदास, कंचन अगरिया सहित कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यदि SC/ST समुदाय को न्याय नहीं मिला, तो वे आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!