कल्याणी में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) ढोरी एरिया का सम्मेलन संपन्न
बेरमो/डेस्क
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (यूकोवयू) के ढोरी एरिया का एक दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को कल्याणी स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुआ. सम्मेलन की शुरुआत जेबीसीसीआई सदस्य लखनलाल महतो, वरिष्ठ नेता सी.एस. झा और सुजीत कुमार घोष द्वारा झंडोतोलन के साथ हुई.
ढोरी एरिया समिति का पुनर्गठन, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित
सम्मेलन में ढ़ोरी क्षेत्र के सचिव भीम महतो ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद ढोरी एरिया की 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. अध्यक्ष जितेंद्र दूबे, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, उपाध्यक्ष बुटल महतो, रविंद्र गिरि, शंकर ठाकुर, सचिव: भीम महतो, सह-सचिव: सीताराम घोबी, शिव नारायण, राजू महतो, संगठन सचिव: राजेंद्र रविदास, सह संगठन सचिव: रामचंद्र मांझी, कोषाध्यक्ष: गणेश महतो, राम नारायण महतो बनाए गए.
कोल इंडिया का अस्तित्व खतरे में – लखनलाल महतो
जेबीसीसीआई सदस्य और एटक के उपाध्यक्ष लखनलाल महतो ने यूनियन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि मार्च तक सभी बकाया सदस्य शुल्क जमा करें. उन्होंने आउटसोर्सिंग बढ़ने से कोल इंडिया के अस्तित्व पर संकट का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान में कोल इंडिया का 80% उत्पादन आउटसोर्सिंग से हो रहा है, और भविष्य में यह 100% तक पहुंच सकता है. उन्होंने केन्द्र सरकार को भ्रष्टाचारियों की सरकार बताते हुए कहा कि कोल इंडिया में मात्र 2.10 लाख मैनपावर बची है, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने मजदूरों से एकजुट होकर कोल इंडिया की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया.
मजदूरों के हितों को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा
सम्मेलन में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा मजदूरों के शोषण को रोकने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, सीएमपीएफ, एरियर और लीव इनकैशमेंट में हो रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई. इसके अलावा, संडे ड्यूटी और आवास संबंधी परेशानियों पर भी गंभीर विमर्श हुआ.
सैकड़ों मजदूरों की भागीदारी
इस अवसर पर नंद किशोर सिंह, सुरेश शर्मा, नवीन कुमार विश्वकर्मा, नरेश महतो, गणेश महतो, झरि महतो, बालेश्वर, भूषण सिंह, छोटेलाल घासी, मुन्ना लोहार, परमेश्वर महतो, गुलेश्वर महतो समेत सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया.
