Homeबोकारोसीसीएल सीकेएस ढोरी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सीसीएल सीकेएस ढोरी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सीसीएल सीकेएस ढोरी में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
बेरमो/डेस्क
सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ढोरी ने शनिवार को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, ढोरी क्षेत्र की एसओपी माला कुमारी, जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह, भाजपा नेत्री अर्चना सिंह, मुखिया कल्पना देवी, वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी, डॉक्टर शैलया एवं डॉक्टर प्रेमा ज्योति सहित दर्जनों सीसीएल महिला कर्मी उपस्थित रहीं.
महिलाओं का योगदान देश के विकास में अहम – रविंद्र पांडेय
कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह एवं कुलदीप द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया.
मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हर वर्ष बड़े धूमधाम से महिला दिवस मनाता है. उन्होंने कहा, “देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है. आज की महिलाएं अपने घर, समाज, देश और विदेश में परचम लहरा रही हैं। हमारी मातृशक्ति अपनी योग्यता के आधार पर समाज में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं.
महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
एसओपी माला कुमारी ने कहा कि मातृशक्ति के कई रूप होते हैं, और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं. उन्होंने समाज से मानसिकता बदलने और बेटियों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाने की अपील की.
कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा, “आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं.
डॉक्टर शैलया एवं डॉक्टर प्रेमा ज्योति ने कहा कि सभी माताएं अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें और उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट जैसे प्रतिष्ठित पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें.
सम्मानित की गईं क्षेत्र की विशिष्ट महिलाएं
कार्यक्रम में क्षेत्र की कई सम्मानित महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिनमें रेखा प्रसाद, राधा देवी, विभा सिंह, कल्पना देवी, शांति देवी, अनिता देवी, प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति, बसंती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थीं.
इस अवसर पर सुबीर मुखर्जी, नुनुचंद महतो, बिरेन्द्र गुप्ता, संदीप उराँव, गब्बर सिंह, भुनेश्वर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!