Homeबोकारोतेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 61,882 मामलों का निष्पादन

तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 61,882 मामलों का निष्पादन

तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 61,882 मामलों का निष्पादन
तेनुघाट/डेस्क
माननीय झालसा, रांची एवं बोकारो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार, 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाए गए विभिन्न मामले
इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति की सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा, रांची के निर्देश पर बोकारो जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा यह आयोजन किया गया.
लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एनआई एक्ट वाद, तथा बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया.
तीन बेंचों का किया गया गठन
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया. पहला बेंच – जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता, दूसरा बेंच – एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, तीसरा बेंच – मुंसिफ शिवराज मिश्रा एवं अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो का था.
8.85 करोड़ की सुलहनीय राशि प्राप्त
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61,882 मामलों का निपटारा किया गया और 8,85,00,000 (8.85 करोड़) रुपए की सुलहनीय राशि प्राप्त हुई.
बैंक के 367 मामलों में 2,47,00,000 (2.47 करोड़) रुपए वसूले गए. बिजली विभाग के 9,405 मामलों में 5,17,00,000 (5.17 करोड़) रुपए का समाधान निकाला गया. चेक बाउंस के 45 मामलों में 95,00,000 (95 लाख) रुपए की राशि वसूली गई.
न्यायिक अधिकारियों की सराहनीय भूमिका
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही. यह आयोजन लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पक्षकारों के बीच सुलह-सफाई को बढ़ावा देने के लिए किया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिली.
इस आयोजन ने न्यायालय में लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!