तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि पर गोमिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
गोमिया
गोमिया के भामाशाह साहू धर्मशाला में शनिवार को तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर साहू समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और शहीद तिलेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की.
सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद तिलेश्वर साहू के सामाजिक योगदान और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि वे सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहते थे और उनका जीवन प्रेरणादायक रहा है.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलदेव नायक, राजकुमार नायक, दुलाल प्रसाद, विपिन कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद, अरविंद महतो, प्रयाग साहू, दीपक कुमार, रविंद्र साहू सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.
