Homeबोकारोसीसीएल सीकेएस ढोरी की ओर से कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी...

सीसीएल सीकेएस ढोरी की ओर से कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी का भव्य स्वागत

सीसीएल सीकेएस ढोरी की ओर से कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी का भव्य स्वागत
बेरमो/डेस्क
सोमवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ढोरी क्षेत्र की ओर से कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी का भव्य स्वागत किया गया. यह स्वागत संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया, जब वे रांची में होने वाली पदाधिकारी बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे.
ढोरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के महामंत्री अंगद उपाध्याय भी उपस्थित रहे.
इस दौरान रवींद्र कुमार मिश्रा ने कोल उद्योग प्रभारी को बोकारो एंड करगली एवं ढोरी क्षेत्र में माइंस विस्तारीकरण से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर के. लक्ष्मा रेड्डी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कोयला मंत्री किशन रेड्डी को इन समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और भारतीय मजदूर संघ इस पर सकारात्मक पहल करेगा.
इसके बाद के. लक्ष्मा रेड्डी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जैनामोड़ स्थित आर्यन होटल में कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन किया.
इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप, राजेश पासवान, प्रतोष कुमार रॉय, प्रशांत मिश्रा, मनोज कुमार, शरद कुमार, संदीप उरांव, भगीरथ बाउरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!