Homeबोकारोतेनुघाट में पानी संकट टला, एसडीएम की पहल से सुलझा मामला

तेनुघाट में पानी संकट टला, एसडीएम की पहल से सुलझा मामला

तेनुघाट में पानी संकट टला, एसडीएम की पहल से सुलझा मामला
तेनुघाट
तेनुघाट क्षेत्र में उत्पन्न हुई पेयजल संकट की स्थिति अब समाप्त हो गई है। सोमवार 7 अप्रैल से जलापूर्ति बंद होने की आशंका के बीच अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुआ के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आ गई। अब मंगलवार 8 अप्रैल से क्षेत्र में फिर से जलापूर्ति शुरू हो

जाएगी। इससे तेनुघाट पंचायत की जनता में भारी प्रसन्नता है।
दरअसल, जलापूर्ति कार्य में लगी कंपनी आरती कंस्ट्रक्शन के साझेदार सुजीत सिन्हा ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण 7 अप्रैल से जलापूर्ति बंद करने की घोषणा की थी। इससे क्षेत्र में संभावित जलसंकट को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव ने तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर समस्या समाधान की मांग की।
इसके बाद एसडीओ मुकेश मछुआ ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी और आरती कंस्ट्रक्शन के साझेदार सुजीत सिन्हा से वार्ता की। बातचीत के दौरान उन्होंने बकाया भुगतान को लेकर आश्वासन दिया कि जलापूर्ति की लंबित राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा।
इस सकारात्मक पहल और भरोसे के बाद सुजीत सिन्हा ने घोषणा की कि मंगलवार 8 अप्रैल से जलापूर्ति पुनः चालू कर दी जाएगी। इस निर्णय से तेनुघाट पंचायत के लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की तत्परता की सराहना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!