गोमिया में पोषण पखवारा के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली
गोमिया
पोषण पखवारा के अंतर्गत बुधवार को गोमिया में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सीडीपीओ कार्यालय से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पहुंची। रैली का नेतृत्व प्रभारी सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी आफताब आलम ने किया।
रैली में आंगनबाड़ी सेविकाएं और महिला सुपरवाइजरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आफताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवारा मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और बच्चे यदि मौसमी, पोषक तत्वों से भरपूर और उच्च फाइबर युक्त फल व सब्जियों का सेवन करें, तो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलेगी। रैली का मुख्य उद्देश्य न्यूट्रिशन के महत्व को आम जनता तक पहुंचाना था।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों को भी सही खानपान और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
