Homeबोकारोओएनजीसी प्लांट के पास सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

ओएनजीसी प्लांट के पास सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

ओएनजीसी प्लांट के पास सड़क हादसा: मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
गोमिया
गोमिया के होसिर स्थित बीके 10 ओएनजीसी प्लांट के निकट एक बड़ी सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पेटरवार प्रखंड अंतर्गत घरवाटांड़ पंचायत के पिपराडीह गांव निवासी 45 वर्षीय घनश्याम यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घनश्याम यादव गोमिया की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक भारी वाहन ने अचानक ओएनजीसी प्लांट की ओर मुड़ गई, जिससे उनकी बाइक सीधा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीर वसीम आलम, अमित कुमार और आकाश रवानी ने तत्परता दिखाते हुए गोमिया थाना और एम्बुलेंस चालक को सूचना दी। एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घनश्याम यादव ने बताया कि हादसा वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!