Homeबोकारोडीएवी स्वांग में पृथ्वी दिवस सप्ताह का समापन, छात्रों ने लिया पर्यावरण...

डीएवी स्वांग में पृथ्वी दिवस सप्ताह का समापन, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डीएवी स्वांग में पृथ्वी दिवस सप्ताह का समापन, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गोमिया
डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक पृथ्वी दिवस सप्ताह का आयोजन “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम पर किया गया। सप्ताहभर चली इस श्रृंखला में छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभा में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति से हुई, जिसने पृथ्वी के प्रति संवेदनशीलता को उजागर किया। इसके बाद संगीत शिक्षिका शिप्रा सरकार के नेतृत्व में छात्रों ने नृत्य के माध्यम से पृथ्वी प्रेम की भावनाएं प्रकट कीं।
छात्रों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प लिया। सभी छात्र अपने साथ पौधे लाए और शिक्षकों के साथ मिलकर उन्हें रोपित किया। प्राचार्या डी बनर्जी ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
सप्ताहभर चले इस आयोजन में पोस्टर निर्माण, भाषण व निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। समापन अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार पांडेय व एस.एन. राय ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। वरिष्ठ शिक्षक निर्मल बेहुरा ने छात्रों को पृथ्वी की रक्षा का संकल्प दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!