Homeबोकारोमंत्री योगेंद्र ने गोमिया डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम और सीएससी...

मंत्री योगेंद्र ने गोमिया डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम और सीएससी सेंटर का किया उद्घाटन

मंत्री योगेंद्र ने गोमिया डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम और सीएससी सेंटर का किया उद्घाटन
गोमिया
गोमिया डिग्री कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्मार्ट क्लास रूम और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में मंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि गोमिया में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं था। यह इस क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन जब वे 2014 में पहली बार विधायक बना तो इस कलंक को मिटाया और यहां सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि हम ही बनाये हैं और हमी संवारेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास रूम की शुरुआत से छात्रों को डिजिटल माध्यम से विषयों को समझने में आसानी होगी और यह शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि सीएससी की स्थापना से छात्रों को स्कॉलरशिप, प्रमाण पत्र समेत अन्य ऑनलाइन कार्यों में सुविधा होगी। वहीं आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को गति देगी, बल्कि छात्रों को डिजिटल युग में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन भी प्रदान करेगी।
विशिष्ट अतिथि और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने राज्य सरकार की छात्र हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि गोमिया डिग्री कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर गोमिया डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सरिता श्रीवास्तव ने मंत्री एवं कुलपति का भव्य तरीके से स्वागत की। मौके पर उन्होंने कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया और शिक्षा क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण राय, तेनुघाट कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, असरफ अली, शरण राम, मो. असलम सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो मनोहर मांझी ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!