Homeबोकारोगोमिया अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण...

गोमिया अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

गोमिया अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
गोमिया
गोमिया अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम ने की। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव महतो, महिला सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति, भवन, बिजली, पानी, गैस तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के बाद जानकारी देते हुए आफताब आलम ने बताया कि जो आंगनबाड़ी केंद्र फिलहाल किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें शीघ्र ही नए भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा ताकि बच्चों और कार्यकर्ताओं को उपयुक्त वातावरण मिल सके।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों को नियमित रूप से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, केंद्रों में गैस कनेक्शन के साथ समय पर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहे।
पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ सौ प्रतिशत पात्र महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याओं पर भी चर्चा हुई और समाधान के लिए आश्वासन दिया गया। बैठक के जरिए प्रशासन ने आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!