पूर्व विधायक ने चतरोचट्टी में 200 KVA ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
गोमिया
गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चटरो चट्टी पंचायत के केसरी टोला चौक में विगत चार दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण अंधेरा पसरा हुआ था। इस क्षेत्र के आस-पास की सात पंचायतों का मुख्यालय भी यही है, जिससे यहां के निवासियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब यह समस्या गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो को बताई गई, तो उन्होंने त्वरित पहल करते हुए 100 केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। सोमवार को विधिपूर्वक फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विमला देवी, मुखिया महादेव महतो, रंजीत केसरी, सुंदर रविदास, संजीत केसरी, राजेंद्र साहू, भगवान दास, कालेश्वर रविदास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने डॉ. महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समय पर पहल कर क्षेत्र को फिर से रौशनी दी है। ग्रामीणों ने इस कार्य को राहत की बड़ी सौगात बताया।
