अवैध बालू खनन पर सख्ती, 1 ट्रैक्टर जप्त प्राथमिकी दर्ज
गोमिया
उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सोमवार को खनन विभाग द्वारा बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान आइईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन बैंक रेलवे फाटक के पास अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को टीम ने धर दबोचा।
खनन विभाग की टीम ने उक्त ट्रैक्टर को विधिवत जप्त कर आइईएल थाना को सुपुर्द कर दिया तथा अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस कार्रवाई में खान निरीक्षक सीताराम टुडू के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
