24 जून को बेरमो प्रखंड घेराव “जन आक्रोश प्रदर्शन”
फुसरो में भाजपा की बैठक, रवींद्र पांडेय ने किया आह्वान
बेरमो
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा 24 जून 2025 को प्रस्तावित “जन आक्रोश प्रदर्शन” एवं बेरमो प्रखंड कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फुसरो मंडल व बेरमो प्रखंड के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फुसरो मंडल महामंत्री एवं बेरमो प्रखंड अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को लेकर संकल्प भी लिया।
बैठक में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 23 जून को बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल दिवस, 29 जून को प्रधानमंत्री का “मन की बात” और 30 जून को हूल दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में भी भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर चंद्र प्रजापति, महामंत्री अनिल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ राम, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र गिरि समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।