नीट 2025 में हजारी गांव के एक और दूसरा सवांग के छात्र ने सफलता पाई
गोमिया
डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के दो मेधावी छात्रों ने नीट 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इन छात्रों की उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।
प्रथम कुमार ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 35229 और ओबीसी रैंक 16460 प्राप्त की है। वे हजारी पटवा टोला के निवासी हैं। उनके पिता राजपति प्रसाद और माता गृहिणी हैं। प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और डीएवी स्वांग के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
वहीं, शुभ्रांशु शेखर ने नीट 2025 में ऑल इंडिया रैंक 13900 और जनरल कैटेगरी रैंक 5999 हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने जेईई मेन्स में भी 99.54 पर्सेंटाइल और 7093 रैंक प्राप्त किया है। शुभ्रांशु के पिता निर्मल बेहुरा और माता शुवास्मिता सामल दोनों ही डीएवी स्कूल स्वांग में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। शुभ्रांशु ने कहा कि वह एक अच्छा डॉक्टर बनकर पिछड़े क्षेत्रों में सेवा करना चाहते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या डी बनर्जी ने दोनों छात्रों को विद्यालय परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
सीसीएल कथारा के महाप्रबंधक संजय कुमार ने भी दोनों विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
